Janmashtami 2018 Vrat: जन्माष्टमी पर बना कई साल बाद ऐसा संयो ..  Read more at:

भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्णजी का जन्म भारत सहित दुनियाभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसबार कृष्ण जन्माष्टमी पर ठीक वैसा ही संयोग बना है, जैसा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय बना था। इस संयोग को कृष्ण जयंती योग के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा संयोग कई वर्षों में बनता और इसका आध्यात्मिक जगत में बड़ा महत्व है। ऐसे में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण पूजन और व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस अवसर पर अगर आप व्रत नहीं भी रखते हैं तो पुण्य लाभ के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें…

1/7अपने लाभ के लिए ना करें ऐसा

जन्माष्टमी पर 2 सितंबर को त्रिपुष्कर योग बना हुआ है। इस योग में जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका तीन गुणा लाभ मिलता है। इस मुहूर्त में अगर आप परनिंदा या अपने लाभ के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं तो इसका तीन गुणा पाप भी आपको भोगना पड़ता है। इसलिए जन्माष्टमी पर कोई भी गलत काम ना करें।

2/7घर में कान्हा की पुरानी मूर्तियां हैं तो

अगर आपके घर में कान्हा की पुरानी मूर्तियां हैं तो जन्माष्टमी के दिन उनकी भी पूजा करें और उन्हें भी माखन मिश्री का भोग लगाएं। कुछ लोग नई मूर्तियों की पूजा करते हैं और पुरानी मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर देते हैं। पुरानी मूर्तियों को घर में ही रखना और उनकी पूजा छोड़ देना शुभ नहीं माना जाता है।

3/7वाद-विवाद ना करें

जन्माष्टमी के दिन मन को शांत रखें और ईश्वर का ध्यान करें। जन्माष्टमी के व्रत को व्रतराज भी कहा गया है। इस दिन घर में शांति और सद्भाव बनाए रखने से लक्ष्मी माता प्रसन्न रहती हैं। जन्माष्टमी को सिद्धि की रात भी कहते हैं इसलिए इस दिन अध्यात्म पर ध्यान देना चाहिए और वाद-विवाद एवं कलह से दूर रहना चाहिए।

4/7काम भाव पर नियंत्रण रखें

शास्त्रों में बताया गया है कि जन्माष्टमी, शिवरात्रि, नवरात्र के दिनों में संयम का पालन करना चाहिए। इन रातों में यौन संबंध और काम भाव पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे व्रत सफल होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

5/7ऐसे ना जानें दें जन्माष्टमी का दिन

जन्माष्टमी का त्योहार साल में एकबार आता है और इस बार तो विशेष संयोग बना हुआ है। ऐसे में इस दिन को आप सोने में व्यर्थ ना करें। जन्माष्टमी के दिन सुबह उठकर स्नान ध्यान करें और श्रीकृष्ण की पूजा करें। इस दिन गीता, विष्णुपुराण, कृष्णलीला का पाठ शुभ फलदायी माना गया है।

6/7श्रीकृष्ण के प्रसाद में इन्हें रखना ना भूलें

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। विष्णु पुराण के अनुसार भगवान के भोग में तुलसी का पत्ता अवश्य होना चाहिए। बिना तुलसी पत्ता से भगवान प्रसाद स्वीकार नहीं करते इसलिए जो भी भोग श्रीकृष्ण को अर्पित करें उसमें तलसी जरूर डालें।

7/7मांस-मदिरा से सेवन से रखें परहेज

जन्माष्टमी के दिन अगर आप व्रत-पूजन नहीं भी करते हैं तो भी मांस-मदिरा के सेवन से परहेज रखकर पुण्य हासिल कर सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए।

TAGS

JANMASHTAMI 2018JANMASHTAMI 2018 KAB HAIJANMASHTAMI SIGNIFICANCEKRISHNA JANMASHTAMI 2018KRISHNA JANMASHTAMI POOJATOP5STORIESWIDGETTRENDINGWIDGETकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमीकृष्ण जन्माष्टमी 2018जन्‍माष्‍टमी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.