कोई टाइटल नहीं

लाइव TV शो के दौरान मशहूर लेखिका की मौत, जीवन यात्रा बताते-बताते रुकी सांसे-VIDEO

सोमवार की सुबह दूरदर्शन के ‘कश्मीर चैनल’ पर प्रतिष्ठित शिक्षाविद रीता जतिंदर का साक्षात्कार किया जा रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई।

एजेंसी,श्रीनगरUpdated: Tue, 11 Sep 2018 11:25 AM IST

+-

मशहूर लेखिका रीता जतिंदर का दूरदर्शन के एक लाइव शो के दौरान निधन हो गया। लाइव शो में वह अपनी जीवन-यात्रा का जिक्र कर रही थीं और इसी दौरान वह बेहोश हो गयीं। उनके निधन पर उनके मित्र और प्रशंसकों ने शोक वयक्त किया। 

सोमवार की सुबह दूरदर्शन के ‘कश्मीर चैनल’ पर प्रतिष्ठित शिक्षाविद रीता जतिंदर का साक्षात्कार किया जा रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई। प्रसिद्ध कलाकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता रीता जतिंदर जम्मू में रहती थीं और वह ‘गुड मॉर्निंग कश्मीर’ शो में अतिथि थीं।

एक लेखक के रूप में अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उनकी आवाज अचानक रुक गई और वह कुर्सी में ही ढह गयीं। उनकी सांसें तेज हो गईं और शो के मेजबान स्तब्ध रह गए।

उन्हें एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए जम्मू पहुंचाया गया। राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने रीता जतिंदर के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने एक शोक संदेश में लेखिका की आत्मा की शांति और शोकसंतृप्त परिवार को यह दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना की। रीता जतिंदर कम उम्र में ही पाकिस्तान के लाहौर से जम्मू कश्मीर आ गईं थीं। जम्मू कश्मीर में उन्होंने खूब नाम कमाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.