कोई टाइटल नहीं

27 सितंबर 2018, राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, जानने के लिए क्लिक यंहा करें

संजीवनी टुडे 27-09-2018 06:05:00

डेस्क। आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास,सभी अपना अपना राशिफल देखें होगा कुछ अच्छा। 

मेष राशि -  व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा।

वृषभ राशि -  गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

मिथुन राशि - दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। 

कर्क राशि - कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। 

सिंह राशि - दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बितेगा। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। 

कन्या राशि - परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी रहेगी। 

तुला राशि - भवन-भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि - ज्यादा सोचने से भी कभी-कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्म प्रसन्नता का अनुभव होगा।बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। 

धनु राशि - कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा।

मकर राशि - ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। परिवार में खुशी का माहोल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। 

कुंभ राशि - आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपनी सोच बदले स्थिति बदलने लगेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा।

मीन राशि - साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। अपनों से मनमुटाव तनाव बड़ा सकता है। आलस की अधिकता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.